भारत में कोरोना केस 58 हजार के पार, 534 की मौत, जानिए कुल सक्रिय मरीज की संख्या

भारत में कोरोना केस 58 हजार के पार, 534 की मौत, जानिए कुल सक्रिय मरीज की संख्या नई दिल्ली। भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका है। ओमिक्रोन के चलते तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे  में देश में कोरोना के 58 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। वहीं 534 मरीजों की मौत हो गई। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में कोरोना वायरस के 58 हजार 97 नए मामले आए हैं। वहीं इस दौरान सिर्फ 15 हजार 389 कोरोना मरीज ही ठीक हुए हैं। चिंता की बात यह है कि देश में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2 लाख पार पहुंच गया है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में बारिश की आशंका, मौौसम वैज्ञानिक ने इस तारीख की दी चेतावनी देश में इस वक्त 2 लाख 14 हजार 4 कोरोना मरीज मौजूद हैं, जो कि देश में अब तक आए कुल कोरोना मरीजों का 0.61 प्रतिशत है। वहीं, रिकवरी दर भी थोड़ी कम होकर 98.01 फीसदी पर पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर में लगातार बढ़ोतरी जारी है और आज यह 4.18 फीसदी है। यह भी पढ़े- सिंगर सोनू निगम कोरोना पॉजिटिव, लोगों को दिया ये संदेश बता दें कि बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना से 534 मरीजों की जान भी गई है। इसके साथ ही अब तक देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4,82,551 तक पहुंच गया है। यह भी पढ़े-  सावधानछत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोटमिले 1059 नए मरीजजानिए आपके जिले की स्थिति भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक इस वेरिएंट के 2 हजार 135 केसों की पुष्टि हुई है। इनमें से सबसे अधिक 653 मामले महाराष्ट्र में है। दूसरे नंबर पर 464 केस दिल्ली में हैं। यह भी पढ़े- यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…