पीएम की सुरक्षा में चूक, मोदी बोले- सीएम चन्नी का धन्यवाद, जिंदा लौट पाया

पीएम की सुरक्षा में चूक, मोदी बोले- सीएम चन्नी का धन्यवाद, जिंदा लौट पाया नई दिल्ली। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जिसके चलते उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा। इस लापरवाही पर पीएम मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को धन्यवाद कहा है। भटिंडा हवाई अड्डे के अधिकारी ने ANI को बताया कि भटिंडा हवाई अड्डे पर लौटने पर पीएम मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा, "अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं भटिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया। पीएम मोदी बुधवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचे थे। यहां सड़क के रास्ते हुसैनीवाला जाते वक्त कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला यहां 15-20 मिनट रुका रहा। इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक बताई जा रही है। इसे लेकर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में बारिश की आशंका, मौौसम वैज्ञानिक ने इस तारीख की दी चेतावनी पीएम मोदी जैसे ही फ्लाईओवर पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक रखा था। जिसके कारण उनकी गाड़ी को रोकना पड़ा। हुसैनीवाला के राष्ट्रीय शहीद मेमोरियल से 30 किलोमीटर दूर जैसे ही पीएम मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर रखा था। इस दौरान पीएम मोदी वहां 15-20 मिनट तक जाम में फंसे रहे। प्रदर्शन के कारण जब पीएम का काफिला रुक गया तो SPG के जवान उनकी गाड़ी घेरकर खड़े हो गए। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पीएम की यात्रा की जानकारी पंजाब सरकार को पहले ही दे दी गई थी। नियमों के अनुसार, राज्य सरकार को जरूरी व्यवस्था करनी चाहिए थी। सुरक्षाबलों को आपात सुरक्षा योजना तैयार रखनी चाहिए थी। पंजाब सरकार को सड़क पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात करना चाहिए था जोकि नहीं किया गया था। प्रदर्शन के कारण लंबा जाम लग गया था। पुलिस के जवान जरूर वहां खड़े थे लेकिन वो प्रदर्शनकारियों को हटाने में सफल नहीं हुए। सुरक्षा में सेंध के बाद पीएम मोदी वापस बठिंडा एयरपोर्ट लौट गए। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

सुरक्षा में एक गंभीर चूक, शर्मा की बात है-सीएम सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पीएम पंजाब के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, वहीं आज की घटना से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस को विकास में कम दिलचस्पी है और वे केवल राजनीति करना चाहती है। सीमावर्ती राज्य में इस तरह के सुरक्षा उल्लंघन की उच्चतम स्तर पर जांच होनी चाहिए। यह शर्म की बात है कि पंजाब के कल्याण के लिए विकास योजनाओं को शुरू करने के रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी के काफिले को रोक दिया। ये सुरक्षा में एक गंभीर चूक है और तथ्य ये है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को और भी बदतर बना दिया है। यह भी पढ़े- यह भी पढ़े-  सावधानछत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोटमिले 1059 नए मरीजजानिए आपके जिले की स्थिति यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…