रिसाली निगम में कांग्रेस सरकार, पार्षदों ने शशि सिन्हा को बनाया महापौर
रिसाली निगम में कांग्रेस सरकार, पार्षदों ने शशि सिन्हा को बनाया महापौर
दुर्ग। रिसाली निगम में आज महापौर और सभापति का चुनाव हुआ। पार्षदों ने यहां कांग्रेस के महापौर और सभापति बनाया। दोनों को 27-27 वोट मिले। इस तरह कांग्रेसी अपने शहर सरकार बनाने में कामयाब रहे। रिसाले निगम में महापौर की कुर्सी शशि सिन्हा संभालेंगे। वहीं सभापति की कुर्सी भी कांग्रेस के केशव बंछोर संभालेंगे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानकारी के मुताबिक, महापौर के लिए तीन और सभापति के लिए दो दावेदार मैदान में थे। महापौर के लिए निर्दलीय सुनंदा चंद्राकर, भाजपा से अमन साहू और कांग्रेस से सिन्हा दावेदार थी। वहीं सभापति पद के लिए भाजपा से धर्मेंद्र भगत और कांग्रेस से केशव बंछोर दावेदार थे।
यह भी पढ़े- सावधान, छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट, मिले 1059 नए मरीज, जानिए आपके जिले की स्थिति
महापौर के लिए कितने वोट पड़े
सुनंदा चंद्राकर- 4 वोट
भाजपा रमा साहू- 9 वोट
कांग्रेस शशि सिन्हा- 27 वोट
सभापति
भाजपा से धर्मेंद्र भगत- 13 वोट
कांग्रेस से केशव बंसल- 27 वोट
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले- रिसाली में कार्यकर्ताओं की जीत
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यह जीत भूपेश बघेल के जनहितकारी नीतियों एवं जनहितैषी योजनाओं की जीत है, यह जीत रिसाली के कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत है। "
रिसाली नगर पालिक निगम की पहली महापौर बनने पर शशि सिन्हा जी को एवं सभापति बनने पर केशव बंछोर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। यहां की जनता ने रिसाली नगर निगम बनने के बाद निरतंर किये गए जनहितकारी और विकास कार्यों पर मुंहर लगाई है।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ में बारिश की आशंका, मौौसम वैज्ञानिक ने इस तारीख की दी चेतावनी
यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो
कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश
कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह
नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…