रिश्वत मांगते पटवारी का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने किया निलंबित

रिश्वत मांगते पटवारी का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने किया निलंबित जांजगीर चांपा। जिले में एक पटवारी पर कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की है। दरअसल, पटवारी का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामला मालखरौदा तहसील के ग्राम बड़े सीपत हल्का नंबर-28 का है। यहां पर पदस्थ पटवारी एसएस मरकाम पर यह कार्रवाई की गई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में मिला ओमिक्रॉन वेरिएंट, एक संक्रमित की हुई पुष्टि बता दें कि मालखरौदा के किसान निराला कुमार धीरहे ने इस वीडियो को वायरल किया था, जिससे पटवारी ने नामांतरण के बाद पर्ची अलग करने के लिए तीन हजार रुपए की घूस मांगी थी। पटवारी किसान से कह रहा था कि अगर वह 3000 रूपए दे देगा तो उसे बार-बार पेशी में नहीं आना पड़ेगा। निराला कुमार ने पटवारी के द्वारा घूस मांगने और रूपये लेते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जांजगीर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय डभरा होगा। यह भी पढ़े- पीएम की सुरक्षा में चूक, मोदी बोले- सीएम चन्नी का धन्यवाद, जिंदा लौट पाया यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…