नवजात शिशु की मदद के लिए आगे आया स्पॉटडोनर

नवजात शिशु की मदद के लिए आगे आया स्पॉटडोनर महेंद्र ध्रुव, बिलासपुर। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 15 दिन की नवजात शिशु को ब्लड की कमी के कारण इलाज में कोई परेशानी न हो इसके लिए अविनाश मोटवानी स्पॉटडोनर बिलासपुर सामाजिक संस्था द्वारा शिशु के लिए बिलासा ब्लड बैंक में तीन यूनिट ब्लड जमा कराया गया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बता दें कि जांजगीर चाम्पा निवासी मोहन चौहान की 15 दिन की नवजात बेटी का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से अविनाश मोटवानी स्पॉटडोनर बिलासपुर को पता चला कि शिशु की इलाज के लिए 3 यूनिट ब्लड की तत्काल आवश्यकता है। अविनाश मोटवानी ने बिना देर किए अपने स्पॉटडोनर बिलासपुर के सदस्यों की मदद से तीन यूनिट ब्लड की व्यवस्था की और इस बात की जानकारी नवजात शिशु के पिता मोहन चौहान को दिया गया। साथ ही शिशु के लिए और ब्लड लगने पर जानकारी देने की बात कही। इस पर शिशु के पिता ने अविनाश मोटवानी को धन्यवाद दिया। स्पॉटडोनर बिलासपुर के अध्यक्ष अविनाश मोटवानी ने बताया कि बिलासा ब्लड बैंक में नवजात शिशु की इलाज के लिए 3 यूनिट ब्लड जमा कराया गया है। स्पॉट डोनर बिलासपुर के अविनाश मोटवानी, रवि टहिल्यानी भैया,संजू बोदानी,अमित मोटवानी ,संजय दयालानी, प्रशांत चौधरी, दीपक आहूजा का विशेष योगदान रहा है। यह भी पढ़े- पीएम की सुरक्षा में चूक, मोदी बोले- सीएम चन्नी का धन्यवाद, जिंदा लौट पाया यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…