छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति...

छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति... रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 37393 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 1615 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुुई है। इलाज के बाद 11 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4562 हो गई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) प्रदेश में टीकाकरण तेजी से जारी है। शुरुआती 2 दिन में ही प्रदेश में 15 से 18 वर्ष की 20% से अधिक किशोरों का टीकाकरण किया गया।

बिलासपुर में ओमिक्रोन का एक मरीज मिला

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित था। उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है, जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (“Omicron” B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

जिले वार स्थिति-

दुर्ग-187, राजनांदगांव -36, बालोद 5, बेमेतरा 1, कबीरधाम 17, रायपुर 491, धमतरी 4, बलौदाबाजार 12, महासमुंद 4, गरियाबंद 2, बिलासपुर 250, रायगढ़ 157, कोरबा 99, जांजगीर-चांपा 63, मुंगेली 8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 4, सरगुजा 52, कोरिया 74, सूरजपुर 33, बलरामपुर 23, जशपुर 69, बस्तर 3, कोंडागांव 0, दंतेवाड़ा 3, सुकमा 4, कांकेर 9, नारायणपुर 0, बीजापुर 5, अन्य राज्य के मरीज 0 केस मिले हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शुरू होने के पहले 2 दिन में ही प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के कुल लक्ष्य के 20 प्रतिशत से अधिक को टीका लगाया जा चुका है। शुरुआती 2 दिनों में ही मुंगेली जिले में अपने कुल लक्ष्य के 56, धमतरी ने 50, कोंडागांव 43, कांकेर, गरियाबंद ने 38-38, राजनांदगांव 29 और बालोद दुर्ग ने 28-28 प्रतिशत, महासमुंद 26 प्रतिशत तथा बलौदा बाजार कोरिया और सूरजपुर 21-21 प्रतिशत  किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लगा चुके हैं। सभी जिलों में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में किशोर-किशोरी उत्साह से पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। वर्ष 2005,2006 और 2007 में पैदा हुए किशोर इन केंद्रों में पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। 3 जनवरी और 4 जनवरी में 3,35,653 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है।   यह भी पढ़े- पीएम की सुरक्षा में चूक, मोदी बोले- सीएम चन्नी का धन्यवाद, जिंदा लौट पाया यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह नए साल के पहले 31 दिसंबर को रिकार्ड शराब बिक्री, प्रदेश में जमकर छलका जाम, जानें टॉप 5 जिले…