ICC Women World Cup 2022 : भारतीय महिला टीम की हुई घोषणा, देखें 15 खिलाड़ियों के नाम

ICC Women World Cup 2022 : भारतीय महिला टीम की हुई घोषणा, देखें 15 खिलाड़ियों के नाम ICC Women World Cup, India Squad। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मिताली राज की अगुवाई वाली टीम में झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर को शामिल किया गया है। बता दें कि यह मिताली और झूलन का आखिरी विश्व कप होने वाला है, ऐसे में वे भारत को पहली बार विश्व कप जिता कर अपने सुनहरे सफर का अंत करना चाहेंगी।

ICC Women World Cup 2022 के 15 सदस्यी भारतीय टीम-

मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव। https://twitter.com/BCCIWomen/status/1478947609788096514?t=XAmpB3_ioJUStTR7y-LGtQ&s=08 महिला वर्ल्ड कप 2022 में कुल 8 टीमें ही शामिल हो रही हैं। इस वर्ल्ड कप में फाइनल समेत कुल 31 मैच खेले जाएंगे।टूर्नामेंट भी कुल 31 दिन ही चलेगा। सभी मैच 6 ही वेन्यू पर खेले जाएंगे। यह वेन्यू ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, हेमिल्टन, तौरंगा और वेलिंग्टन होंगे। टूर्नामेंट राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। सभी टीमें एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी। टॉप पर रहने वाली 4 टीम सेमीफाइनल में होंगी। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। फाइनल मुकाबला क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति… यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun