पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीएम चन्नी ने बनाई जांच कमेटी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने मामले की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी बना दी है। इससे पहले राज्य सरकार ने चूक मामले में एसएसपी पर कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना के समक्ष मेंशन किया गया है। चीफ जस्टिस की बेंच इस पर शुक्रवार को बात कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह ने इस मामले से जुड़ी जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि इस तरह की सुरक्षा में चूक स्वीकार्य नहीं की जा सकती। याचिका में सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह ने पंजाब सरकार को उचित निर्देश देने, उत्तरदायी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। कहा गया है कि इस तरह की आगे ऐसी चूक नहीं होगी। पीएम की सुरक्षा में चूक, मोदी बोले- सीएम चन्नी का धन्यवाद, जिंदा लौट पाया सीएम चन्नी ने बनाई जांच के लिए कमेटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर पंजाब सरकार अब एक्शन में आई है। पंजाब सरकार ने मसले की चांच के लिए हाई-लेवल कमेटी बनाई है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों द्वारा बुधवार को पंजाब में पीएम मोदी का काफिला रोकने के बाद से पंजाब सरकार घिरी हुई है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव (गृह मामलों और न्याय) अनुराग वर्मा शामिल हैं। यह कमेटी तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति… यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun