बिजली कंपनी मुख्यालय में कोरोना, कई अधिकारी संक्रमित,आफिस में दहशत
रायपुर। छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी मुख्यालय में भारी संख्या में कोरोना मरीज मिलने का मामला सामने आया है। चेयरमैन समेत कई वरिष्ठ अफसर कोरोना संकमित हो गए हैं। इसकी वजह कंपनी मुख्यालय में काम करने वाले अधिकारी सहमे हुए हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित हुए लगभग सभी अफसर बोर्ड आफ डायरेक्ट की बैठक में शामिल हुए थे। कंपनी के चेयरमैन अंकित आनंद की अध्यक्षता में सोमवार और मंगलवार को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई थी। इसमें पांचों बिजली कंपनी के एमडी समेत अन्य वरिष्ठ अफसर शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े- शिक्षिका पर गुटखा खाकर पढ़ाने का आरोप, पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला
अफसरों के अनुसार, बैठक में शामिल कुछ अधिकारी को पहले से सर्दी-खांसी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की बैठक के बाद चेयरमैन आइसोलेट हो गए। इधर, वितरण और ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आ गई है। बैठक में शामिल एक ईडी की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनके साथ बैठक में शामिल एक और एमडी में कोरोना के लक्षण हैं, उनकी टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
चर्चा है कि कोरोना पाजिटिव मिले बिजली कंपनी के अफसरों में से कुछ लोग नया साल बनाने बाहर गए थे और उनमें कोरोना के लक्षण भी थे। इसके बावजूद उन्होंने एहतियात बरतने की बजाय बैठक में शामिल हुए। मुख्यालय में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में काम करने वाले सभी कर्मियों की कोरोना जांच करेगा।
बचपन का प्यार : सहदेव दिरदो हुआ स्वस्थ, जल्द होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीएम चन्नी ने बनाई जांच कमेटी
छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun