झूलन गोस्वामी पर बायोपिक Chakda Xpress, अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में

झूलन गोस्वामी पर बायोपिक Chakda Xpress, अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में मुंबई। बॉलीवुड में बायोपिक का दौरा चल रहा है। अभी वर्ल्ड कप 1983 विजेता टीम के कप्तान कपिल देव पर बनी फिल्म रिलीज हुई है। जिसमें रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं अब महिला क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर भी फिल्म बन रही है। फिल्म का नाम चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) आज नेटफ्लिक्स ने टीजर रिलीज किया है। इसमें गोस्वामी का रोल अनुष्का शर्मा कर रही हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  तीन सालों के लंबे इंतजार के बाद अनुष्का शर्मा फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म Chakda Xpress में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी। अनुष्का की इस फिल्म के फर्स्ट लुक को रिलीज कर दिया गया है। लेकिन इसमें नेटफ्लिक्स ने एक बड़ी चूक भी कर दी।  https://twitter.com/NetflixIndia/status/1478935197584220160

यूजर्स ने नेटफ्लिक्स को कोसा

फिल्म के टीजर ऐलान के ट्वीट में अनुष्का शर्मा, फिल्म के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर को टैग किया गया है। लेकिन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी, जिसपर इस फिल्म को बनाया जा रहा है, उन्हें नेटफ्लिक्स ने टैग नहीं किया। इस बात पर जब सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया तो उन्होंने अपनी नाराजगी जतानी शुरू कर दी। वैसे फिल्म Chakda Xpress को डायरेक्टर प्रोसित रॉय बना रहे हैं। अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्नेश शर्मा इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन बैनर तले बनाएंगे। फिल्म में अनुष्का के साथ एक्टर अभिषेक बनर्जी भी होंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीएम चन्नी ने बनाई जांच कमेटी छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति… यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun