छत्तीसगढ़ में आनलाइन शराब, सरकार को मदिरा प्रेमी की चिंता! मंत्री लखमा ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ में आनलाइन शराब, सरकार को मदिरा प्रेमी की चिंता! मंत्री लखमा ने दिए निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। संक्रमण को रोकने रैली, आमसभा और सामाजिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है। लेकिन शराब दुकान में भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में वायरस फैलने का खतरा है। अब इसे रोकने सरकार ने शराब को एक बार फिर से आनलाइन बेचने का फैसला किया है।
छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के मंत्री कवासी लखमा के निर्देश के बाद अब सभी जिला स्तर के अफसरों को अपने-अपने शहरों में आनलाइन शराब की बिक्री करने को कहा गया है। हालांकि आफलाइन यानी की शराब दुकान के काउंटर से भी शराब बेचना जारी रहेगा। शराब की दुकानों में भीड़ को कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। लेकिन इससे क्या दुकानों में भीड़ कम होगी या सिर्फ कागजी प्रक्रिया साबित होगी, ये देखने वाली बात है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
ऐसे मिलेगी आनलाइन शराब
आबकारी विभाग के अफसरों का कहना है कि ग्राहकों को csmcl Online नाम के ऐप या में https://csmcl.in की वेबसाइट पर जाकर शराब ऑर्डर करना होगा। इसके लिए ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पूरा पता देना होगा। आनलाइन ऑर्डर करने के दौरान शराब का नाम और उसका रेट ऐप पर या साइट पर दिखेगा। इसके बाद ग्राहक के बताए पते पर डिलीवरी बॉय शराब पहुंचा देगा, इसके लिए 100 रुपए के आस-पास डिलीवरी शुल्क भी देना पड़ सकता है।
मंत्री कवासी लखमा ने अफसरों को दिए निर्देश
मंत्री कवासी लखमा ने आबकारी विभाग के अफसरों से कहा कि सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानों में सेनिटाइजेशन, बेरिकेडिंग की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो ये जिला प्रबंधकों को देखना होगा। अब छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
सरकार के फैसले पर बड़ा सवाल
सरकार ने कहा कि भीड़ कम करने ये फैसला लिया गया है। लेकिन क्या मदिरा प्रेमी इस निर्देश को मानेंगे। यह बड़ा सवाल है। क्या उन पर कोरोना का डर है। देखने में आया है कि शराब दुकानों में निर्देश के बाद भी लोग खरीदने केलिए पहुंचते। जब तक दुकान बंद नहीं की जाती, तब तक भीड़ होने की आशंका रहती है।
शराब दुकान के चखना सेंटर पर कार्रवाई
आबकारी विभाग के सचिव और आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने शराब दुकानों के आसपास जुटने वाली भीड़ को कम करने कहा है। उन्होंने चखना दुकानों को तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। रायपुर में तेलीबांधा, मोवा, शंकर नगर, पंडरी,सडडू समेत शहर के शराब दुकान के पास बनी चखना दुकानों को हटाया गया है।
छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति…
यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो
कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश
कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun