बचपन का प्यार : सहदेव दिरदो हुआ स्वस्थ, जल्द होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

बचपन का प्यार : सहदेव दिरदो हुआ स्वस्थ, जल्द होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज रायपुर। सड़क दुर्घटना में घायल बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो की स्थिति में काफी सुधार आया है। राजधानी के निजी अस्पताल में 10 दिन इलाज हुआ। अब उसकी हालात ठीक है। अब उसके बेहतर स्वास्थ्य को देखते हुए डिस्चार्ज करने की तैयारी चल रही है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) दरअसल, सुकमा के शबरी नगर में 28 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। सुकमा में न्यूरोलॉजिस्ट नहीं होने की वजह से उपचार के लिए जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल लाया गया था। यह भी पढ़े- बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…  इधर, सहदेव दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया था। उन्होंने जिला प्रशासन को बेहतर उपचार के निर्देश दिए थे। इसके बाद जगदलपुर के अस्पताल से रायपुर शिफ्ट किया गया था। शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि सहदेव के बचपन के प्यार गाने से प्रभावित होकर रैप सिंगर बादशाह ने वीडियो बनाया था। वीडियो की लोकप्रियता के चलते अब बादशाह दूसरा वीडियो बनाने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग 15 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन दुर्घटना की वजह से अभी शूटिंग अगले महीने होने की संभावना है।

देखिए वीडियो-

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीएम चन्नी ने बनाई जांच कमेटी छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति… यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की सगाई, देखें सभी फोटो कोरोना पर सीएम भूपेश की बैठक, स्कूल बंद करने औऱ लॉकडाउन पर दिए ये निर्देश कप्तान विराट कोहली ने बनाई मीडिया से दूरी, कोच द्रविड ने बताई ‘असली’ वजह Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun