भिलाई के महापौर बने नीरज पाल, महेश वर्मा को इतने वोटों हराया

भिलाई के महापौर बने नीरज पाल, महेश वर्मा को इतने वोटों हराया भिलाई। भिलाई में आज महापौर का चुनाव हो गया। वोटों की गिनती के बाद भिलाई को पांचवा मेयर मिल गया है। कांग्रेस के नीरज पाल भिलाई के पांचवे मेयर होंगे। नीरज पाल 44 वोट पड़े। वही भाजपा के महेश वर्मा को 22 वोट और निर्दलीय खड़े योगेश साहू को 4 वोट मिले। नीरज ने कुल 22 वोटों से हरा दिया। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) भिलाई नगर निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेसमें पार्षद ने नीरज पाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं भाजपा ने महेश वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया। इसके अलावा योगेश साहू बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हाथ आजमाया। निगम में निर्वाचित पार्षदों की संख्या 37 होने के बावजूद नीरज पाल को 44 वोट मिलना, साबित करता है कि न केवल निर्दलीय पार्षदों का उन्हें समर्थन बल्कि भाजपा पार्षदों का भी वोट मिला है। इसी तरह सभापति पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गिरवर बंटी साहू ने 44 मत हासिल किए। वहीं भाजपा के श्याम सुंदर राव को 42 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अनीता यादव साहू को महज चार मत मिले। इस तरह से महापौर सभापति के चुनाव में एक समान वोट हासिल कर कांग्रेस ने भिलाई नगर निगम में कब्जा जमा लिया है। महापौर पद के लिए अपने पुराने कर्मठ नेता नीरज पाल पर भरोसा जताया था जो सही साबित हुई है। आज सुबह पहले 70 पार्षदगणों का शपथ ग्रहण पूरा हुआ। 1.30 बजे से ढाई बजे तक महापौर व सभापति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें अपील समिति के अध्यक्ष का भी चयन हुआ। नगर निगम में महापौर और सभापति की सीट आरक्षित थी। इसे देखते हुए यह भी मांग की जा रही थी कि जब सीट सामान्य है तो मेयर और सभापति भी सामान्य होना चाहिए। इस दौड़ में सुभद्रा सिंह और केशव चौबे का नाम सबसे आगे आ रहा था। लेकिन केशव और सुभद्रा दोनों ही नाम को बड़े नेता मेयर के लिए नहीं लाना चाहते थे। इसलिए सामान्य सीट के लिए सामान्य मेयर वाली बात को हवा नहीं दी जा रही थी।