छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त

छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Majdoor Nyay Scheme first Installment:  रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के मजदूरों को सौगात मिलने वाली है। इस दिन भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी।। सीएम भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) सरकार ने इस योजना को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, गणतंत्र दिवस को योजना की पहली किश्त जारी होगी। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : एम्स में 34 डॉक्टर्स मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले साल इस योजना को शुरू किया था। इसके लिए 30 नवम्बर 2021 तक पंजीयन हुए। आखिर तक छत्तीसगढ़ में 4 लाख 41 हजार से अधिक भूमिहीन खेतिहर मजदूरों ने अपना पंजीयन करा लिया था। पंजीयन के बाद आवेदनों की स्क्रूटनी हुई। अधिकारियों ने बताया, स्क्रूटनी और दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद पात्र लोगों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में आए लोगों को राज्य सरकार इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपए का भुगतान करेगी। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में आनलाइन शराब, सरकार को मदिरा प्रेमी की चिंता! मंत्री लखमा ने दिए निर्देश

भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना क्या है

बता दें कि भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरूआत की है। इस योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह भी पढ़े-  भिलाई के महापौर बने नीरज पाल, महेश वर्मा को इतने वोटों हराया

योजना का लाभ लेने पात्रता

भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगा। परिवारों के पास कृषि भूमि नहीं है, ऐसे परिवारों में चरवाहा, बढई, लोहार, मोची, नाई, धोबी और पुरोहित जैसे पारंपरिक काम से जुड़े लोगों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक तथा शासन द्वारा समय-समय पर नियत ऐसे अन्य वर्ग भी पात्र होंगे जिनके परिवार के पास कृषि भूमि नहीं है। बचपन का प्यार : सहदेव दिरदो हुआ स्वस्थ, जल्द होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीएम चन्नी ने बनाई जांच कमेटी छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun