एसएसपी के सामने शख्स ने गाया गाना, जब से हुई है शादी, आंसू बहा रहा हूं
भोपाल। पत्नी से प्रताड़ित एक शख्स एसएसपी के सामने ही गाना गाने लगा। यह नजर देख सब दंग रह गया। एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पीड़ित युवक मानसिक रूप से काफी परेशान है उसकी हर संभव मदद करने की कोशिश की जाएगी। दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
पत्नी की शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंचा शख्स
पीड़ित धर्मेंद्र पॉल ने बताया कि वो अपने पूरे परिवार और बच्चों से बेहद खुश है।. उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है, उसकी पत्नी और सुसराल वाले उसे बेहद परेशान करते हैं। पत्नी मुझे ठीक से खाना नहीं देती है और अनाप-शनाप बोलकर गालियां देती है। फिर पीड़ित ने पुलिस के सामने एक गाना गया कि जब से हुई है शादी आंसू बाह रहा हूं, आफत गले पड़ी है उसे निभा रहा हूं।
यह भी पढ़े- भिलाई के महापौर बने नीरज पाल, महेश वर्मा को इतने वोटों हराया
धर्मेंद्र ने बताया कि 1998 में पिताजी की मौत हुई। उनकी जगह पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। 2016 में अनिता से शादी हुई। कुछ ही दिन बाद पत्नी और उसके मायकेवाले प्रताड़ित करने लगे। सबसे बड़ी परेशानी यह कि उनकी विधवा मां की कोई पेंशन नहीं है।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : एम्स में 34 डॉक्टर्स मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
मां को प्रतिमाह देता हूं 4 हजार पेंशन
पत्नी ने उसके जीपीएफ का पूरा पैसा निकालकर अपने पर्सन अकाउंड में डलवा लिया है। मेरी भांजी की शादी है और अब वो मुझे पैसे देने से इंकार कर रही है। मुझे जान से मारने की धमकी दे रही है। मैंने थाने में शिकायत नहीं है कि साल 2020 में समझौता कराकर मैं पत्नी को यहां लेकर चला गया था। मुझे बोला गया था प्रतिमाह पत्नी को 10 हजार रुपये देना। मैं पत्नी और बच्चों के साथ रहना चाहता हूं। मुझे ज्वाइंट अकाउंट सिंगल चाहिए मुझे वो 90 हजार रुपये चाहिए जो उसके पर्सनल अकाउंट में डले हुए हैं।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में आनलाइन शराब, सरकार को मदिरा प्रेमी की चिंता! मंत्री लखमा ने दिए निर्देश
पुलिस ने हर संभव मदद का भरोसा
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि वो जन सुनवाई कर रहे थे। हमेशा की तरह यहां पर काफी भीड़ लगी हुई थी। लोग अपनी अपनी समस्याएं लेकर आए थे। बिजली-पानी-सड़क, जमीन की शिकायतें थीं। उसी भीड़ में एक शख्स बैठा हुआ था। जैसे ही उसने बोलना शुरू किया मैं सारी बातें भूलकर उसे सुनने लगा। परेशान शख्स की शिकायत सुनने के बाद क्षेत्रीय थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वो मानसिक रूप से काफी परेशान दिखाई दे रहा था, उसकी हर संभव मदद की जाएगी।
बचपन का प्यार : सहदेव दिरदो हुआ स्वस्थ, जल्द होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीएम चन्नी ने बनाई जांच कमेटी
छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun