शिक्षिका पर गुटखा खाकर पढ़ाने का आरोप, पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला
धमतरी। समाज में एक धारणा है कि पुरूष ही गुटखा और सिगरेट पीते हैं। लेकिन आज के आधुनिक युग में महिला किसी भी मामले में पीछे नहीं है। आजकल स्त्री भी नशा कर रही हैं। लेकिन शिक्षक समुदाय से ऐसी घटना सामने आना एक शर्म की बात है। हालांकि मामले की जांच नहीं हुई लेकिन बच्चों के पालकों ने यह आरोप लगाया है। ये पूरा मामला धमतरी जिले ग्राम पीपरछेड़ी(देमार) प्राथमिक स्कूल का है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
पीपरछेड़ी के पालकों ने पदस्थ एक शिक्षिका पर गुटखा खाकर पढ़ाने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। इसी तरह एक शिक्षक पर पालकों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। दोनों को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को पालकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। आनन-फानन में शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
पालकों ने आरोप लगाया है कि मैडम गुटखा खाकर बच्चो को पढ़ाती है,जिससे बच्चों में इसका बुरा असर पड़ रहा है। जिसके चलते पालकों ने स्कूल में ताला लगाकर जमकर हंगामा किया।
हंगामा की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और अर्जुनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। विरोध कर रहे पालकों ने बताया कि एक शिक्षिका कक्षा में गुटखा खाकर बच्चों को पढ़ाती है। इसके साथ ही बच्चों से ही गुटखा भी मंगाती है।
बताया कि शिक्षिका के इस हरकत का बच्चों में बुरा असर पड़ रहा है। पालकों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा पालकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। चलते पालकों ने शिक्षक और शिक्षिका को स्कूल से हटाने की मांग की है।
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी रजनी नेल्सन का कहना है कि जांच के लिए बीईओ को स्कूल भेजी हूं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।
बचपन का प्यार : सहदेव दिरदो हुआ स्वस्थ, जल्द होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीएम चन्नी ने बनाई जांच कमेटी
छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun