IND vs SA : जीता हुआ मैच हारा भारत, अफ्रीकी कप्तान ने अकेले अपने दम पर जिताया
स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारतीय टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। द वांडर्स स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका टीम की यह पहली जीत है। इस ऐतिहासिक जीत में सबसे बड़ा योगदान साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर का रहा है। दूसरी पारी में जब भारतीय टीम ने 240 रन का बड़ा टारगेट सेट किया तो रिकॉर्ड को देखकर लग रहा था कि भारतीय टीम यह मैच आसानी से जीत लेगी, लेकिन एल्गर क्रीज पर इस तरह जमे कि साउथ अफ्रीका टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
एल्गर ने खेली नाबाद 96 रन की मैच जिताऊ पारी
डीन एल्गर ने 188 गेंदों का सामना किया और क्रीज पर जमे रहे.। उन्होंने नाबाद 96 रन की पारी खेली. एल्गर ने अपनी पारी में 10 चौके जमाए। छक्का एक भी नहीं लगा सके. इस दौरान एल्गर ने एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रसी वेन डेर दुसेन और फिर आखिर में टेम्बा बवुमा के साथ नाबाद बड़ी पार्टनरशिप की. इतना सबकुछ करते हुए उन्होंने आखिरकार अपनी टीम को जीत दिला ही दी।
साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान ने तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड
एल्गर बतौर कप्तान भारतीय टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने साउथ अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने करीब 30 साल पुराहना रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले Kepler Wessels ने 1992/93 में जोहानिसबर्ग टेस्ट में ही भारत के खिलाफ नाबाद 95 रन बनाए थे। हालांकि, टीम इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी पूर्व कप्तान Kepler Wessels के ही नाम है। उन्होंने 1992/93 सीरीज में ही डरबन के मैच में 118 रन की पारी खेली थी।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
बचपन का प्यार : सहदेव दिरदो हुआ स्वस्थ, जल्द होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीएम चन्नी ने बनाई जांच कमेटी
छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun