दर्दनाक घटना : 2 दोस्त की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 4 की जान बची, 1 लापता

दर्दनाक घटना : 2 दोस्त की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 4 की जान बची, 1 लापता बलौदाबाजार। जिले में गुरुवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं एक ने जान बचाने नदी में छलांग लगा दी। जिसकी तलाश की जा रही है। उसके बारे में पता नहीं चला है। वहीं 4 युवकों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जानकारी के मुताबिक, 7 दोस्त घूमने केलिए रेलवे ट्रैक पर निकले थे। तभी अचानक ट्रेन आ गई। और दोनों ओर नदी होने की वजह से जान बचाने का विकल्प नहीं मिला। घटना भाटापारा के ग्रामीण थाना क्षेत्र के बूढ़ाघाट रेलवे ट्रैक पर हुआ है। यह क्षेत्र बिल्हा और भाटापारा सीमा पर है। दधौरी गांव निवासी श्रवण साहू (35) पुत्र डेरा राम साहू, बिलासपुर के बहतराई निवारी दसरू साहू (40) पुत्र समारू साहू की मौत हो गई। बिलासपुर के बेमा नगोई गांव निवासी सुरेश उर्फ लल्लू साहू (35) लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं नितेश मरांवी, पुरूषोत्तम साहू, रमेश साहू और धर्मेंद्र साहू की जान बच गई। सभी एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दधौरी गांव में सुरज साहू के गर पहुंचे थे। गुरुवार शाम लगभग 6 बजे घूमने के लिए निकले। वे शिवनाथ नदी पर बने रेलवे पुल पर पहुंच गए। वहां से घूमते हुए सभी आगे तक निकल गए। इस दौरान नितेश मरांवी, पुरुषोत्तम साहू, रमेश साहू, और धर्मेंद्र साहू वहां से लौटन लगे। इसी दौरान बिलासपुर के ओर जा रही कोरोना स्पेशल ट्रेन आ गई। यह चारों ने बाहर की ओर कूद कर जान बचाई। लेकिन पुल पर जगह नहीं होने के कारण श्रवण साहू और दसरू साहू ट्रेन की चपेट में आ गए।     यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त  बचपन का प्यार : सहदेव दिरदो हुआ स्वस्थ, जल्द होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीएम चन्नी ने बनाई जांच कमेटी छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun