जामुल नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष, पार्षदों ने ईश्वर ठाकुर को जिताया, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर हो गया क्रास वोटिंग

जामुल नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष, पार्षदों ने ईश्वर ठाकुर को जिताया, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर हो गया क्रास वोटिंग दुर्ग। जामुल नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर आज भाजपा का कब्जा हो गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस को जीत मिली है। यहां दोनों पद पर भाजपा की जीत निश्चित मानी जा रही थी। लेकिन उपाध्यक्ष के पद पर खेल हो गया। क्रास वोटिंग के चलते बीजेपी को हार झेलनी पड़ी।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) दरअसल,  20 सीट वाली जामुन नगर पालिका परिषद में भाजपा के 10 पार्षद थे। कांग्रेस के 5 पार्षद, जोगी कांग्रेस के एक और चार निर्दलीय पार्षद थे। हालांकि कांग्रेस को दो निर्दलीय पार्षदों ने अपना समर्थन दिया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्षदों की संख्या 7 हुई थी। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को 12 वोट मिले हैंष वहीं कांग्रेसी को 8 वोट नसीब हुई। इस तरह से भाजपा अध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग में एक बार फिर उलट फेर देखने को मिली। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पार्षदों ने क्रास वोटिंग की जिसमें कांग्रेस की सुनीता चेन्नेवार को 11 वोट मिले। वहीं भाजपा की सीमा को 9 वोट मिले। चुनाव जीतने के बाद पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने कहा कि जामुल की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। सभी बड़ों के आशीर्वाद से जामुल में विकास कार्य करेंगे। यह भी पढ़े- दर्दनाक घटना : 2 दोस्त की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 4 की जान बची, 1 लापता 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा : माशिमं ने जारी किया आदेश, कोरोना के चलते लिया ये निर्णय छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun