10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा (10th-12th Board Exam) : माशिमं ने जारी किया आदेश, कोरोना के चलते लिया ये निर्णय
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दिनों बढ़ती जा रही है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर आदेश जारी किया है। माशिमं ने कहा कि अब संस्था स्तर पर ही प्रायोगिक (प्रेक्टिकल) परीक्षाएं आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया हैं। बाहर से आने वाले परीक्षक की अनिवार्यता खत्म कर दिया गया है। अब प्राचार्य पर ही एक आंतरिक परीक्षक नियुक्त कर सुरक्षित परीक्षा कराने की जिम्मेदारी होगी।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बोर्ड की लिखित परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरु हो रही है। इससे पहले 10वीं-12वीं के प्रायोगिक परीक्षा व प्रोजेक्ट वर्क किए जाएंगे। इसके लिए माशिमं ने 10 जनवरी से 31 जनवरी तक का समय दिया गया है। अब कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। ऐसे बच्चों की सुरक्षा की चिंताएं बढ़ गई है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव विजय कुमार गोयल ने इस सम्बंध में आज आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में 10 वी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बाहय परीक्षक की अनिवार्यता खत्म कर दी हैं।
कोविड़ प्रोटोकाल के अनुसार बारी बारी से छात्रों को बुलाकर प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसके तहत छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा मास्क के साथ तथा स्कूल के गेट में सेनेटाइजर का प्रयोग कर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिन जिलों में लाकडाउन लगा हो वहां प्रेक्टिकल परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जा सकेगी।
यह भी पढ़े- दर्दनाक घटना : 2 दोस्त की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 4 की जान बची, 1 लापता
यह भी पढ़े- जामुल नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष, पार्षदों ने ईश्वर ठाकुर को जिताया, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर हो गया क्रास वोटिंग
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun