IPL : डेविड वॉर्नर गुस्से में, सनराइजर्स हैदराबाद पर दिया बयान

IPL : डेविड वॉर्नर गुस्से में, सनराइजर्स हैदराबाद पर दिया बयान स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बयान दिया है। दरअसल, वार्नर का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 अच्छा नहीं गया था। उन्हें खराब फार्म से जूझना पड़ा। इस हालत में टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उनका साथ नहीं दिया था। उन्हें टीम की कप्तानी और टीम में अपनी जगह दोनों से हाथ धोना पड़ा था।   (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) सनराइजर्स हैदराबाद ने बीच सीजन में ही डेविड वॉर्नर से कप्तानी छीन लिया। इसके बाद केन विलियमसन के हाथो में कमान दे दी थी। इसके बाद डेविड वॉर्नर को खराब फॉर्म का हवाला देकर टीम से भी बाहर कर दिया था। यह भी पढ़े- दर्दनाक घटना : 2 दोस्त की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 4 की जान बची, 1 लापता

फिर छलका वार्नर का दर्द

विश्व कप टी-20 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक बड़ा बयान दे दिया है। वॉर्नर ने कहा, 'जब आप किसी कप्तान को जिसने शानदार प्रदर्शन किया हो उसे हटाते हो और फिर टीम में जगह नहीं देते हो तो यह युवा खिलाड़ियों को और बाकी खिलाड़ियों को क्या संदेश देता है? मुझे इस बात को लेकर और बुरा लगा जब बाकी खिलाड़ियों को यह समझ में नहीं आया कि यह उनके साथ भी हो सकता है।' वॉर्नर ने आगे कहा, 'आपको मेरे पास आकर मुझसे बात करनी चाहिए थी, मैं कोई काटने वाला नहीं था।' 

'बेहद बुरा लगा था'

सनराइजर्स हैदराबाद पिछले IPL सीजन में मात्र 3 मुकाबले ही जीत पाई थी। हैदराबाद ने पिछले सीजन में प्वाइंट्स टेबल पर अंतिम स्थान में फिनिश किया था। वॉर्नर ने शुरुआती 6 मुकाबलों की कमान संभाली थी। डेविड वॉर्नर ने अपनी एक्जिट के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का काफी बुरा लगा था और वह हैदराबाद के फैंस के साथ कनेक्ट फील कर रहे थे।  सनराइजर्स हैदराबाद से एक्जिट के बाद डेविड वॉर्नर ने टी-20 विश्व कप में शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वॉर्नर IPL के बाद खेले गए टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए थे। हैदराबाद ने अगले IPL सीजन के लिए केन विलियमसन, उमरान मलिक और अब्दुल समद को रिटेन किया है। वॉर्नर इसके पहले सोशल मीडिया में भी कई बार SRH के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल चुके हैं। यह भी पढ़े- जामुल नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष, पार्षदों ने ईश्वर ठाकुर को जिताया, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर हो गया क्रास वोटिंग 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा : माशिमं ने जारी किया आदेश, कोरोना के चलते लिया ये निर्णय छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun