छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। बताया है कि शनिवार को रात में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
13 जनवरी तक बारिश की संभावना
मौसम के जानकारों का कहना है कि रविवार नौ जनवरी से 13 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते है। हल्की बारिश के प्रभाव से एक बार मौसम में ठंडकता थोड़ी बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़े- दर्दनाक घटना : 2 दोस्त की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 4 की जान बची, 1 लापता
यह मौसम बन रहा
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवाओं की दिशा दक्षिण पूर्व हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के उपर है। साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार आठ जनवरी को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार आठ जनवरी को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्की बारिश भी हो सकती है।
यह भी पढ़े- जामुल नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष, पार्षदों ने ईश्वर ठाकुर को जिताया, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर हो गया क्रास वोटिंग
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवात घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।
शुक्रवार को मौसम रहा शुष्क
बता दें कि शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में भी बढ़ोतरी हुई है। दोपहर की धूप के बाद देर शाम हालांकि मौसम में ठंड आ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा : माशिमं ने जारी किया आदेश, कोरोना के चलते लिया ये निर्णय
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun