देश में 10 जनवरी से बूस्टर डोज, यह किसे लगेगा, क्या है नियम, यहां पढ़िए पूरी गाइडलाइन

देश में 10 जनवरी से बूस्टर डोज, किसे लगेगा, क्या है नियम, यहां पढ़िए पूरी गाइडलाइन नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जाएगी। इसकी शुरुआत 10 जनवरी 2022 से हो रही है। केंद्र सरकार ने इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन की ऐलान कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि पहले और दूसरे डोज की तरह इस बार कोविन ऐप पर नए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। हां अपॉइंटमेंट लेना होगा। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जिन वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज (Booster Dose) लगवाना है, वो सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में कोरोना बढ़ोतरी : 2828 नए मरीज मिले, देखिए जिलेवार मरीज की संख्या

बूस्टर डोज की पूरी गाइडलाइन पढ़िए

  • बूस्टर डोज के लिए टीकाकरण प्रक्रिया 8 जनवरी यानी आज से शुरू हो रही है। शेड्यूल 8 जनवरी को प्रकाशित किया जाएगा। ऑनसाइट अपॉइंटमेंट के साथ टीकाकरण 10 जनवरी से शुरू होगा।
  • प्रिकॉशन डोज या बूस्टर डोज की खुराक स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 10 जनवरी से दी जाएगी।
  • जिन लोगों को यह टीका लगाना है, वे सीधे किसी भी COVID टीकाकरण केंद्र में अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या सीधे वहां पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।
  • 60 साल और उससे अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज के लिए डॉक्टर से सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है। हालांकि ऐसे व्यक्तियों को तीसरी खुराक लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है।
  • केंद्र सरकार पहले ही कह चुकी है कि COVID-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक वही वैक्सीन होगी जो पहले दो खुराक में दी गई थी।
  • जिन लोगों ने पहले कोवैक्सीन लगवाई है, उन्हें कोवैक्सीन ही दी जाएगी, जिन्हें कोविशील्ड की दो खुराक मिली है, उन्हें कोविशील्ड ही लगाई जाएगी।
यह भी पढ़े- दर्दनाक घटना : 2 दोस्त की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 4 की जान बची, 1 लापता जामुल नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष, पार्षदों ने ईश्वर ठाकुर को जिताया, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर हो गया क्रास वोटिंग 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा : माशिमं ने जारी किया आदेश, कोरोना के चलते लिया ये निर्णय छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun