दो छात्र की मौत : बाइक से वैक्सीन लगवाने जा रहे थे, रास्ते में वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

दो छात्र की मौत : बाइक से वैक्सीन लगवाने जा रहे थे, रास्ते में वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत जांजगीर। जिले में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार 2 छात्रों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र वैक्सीन लगवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला। लिंक क्लिक कर पढ़े – देश में 10 जनवरी से बूस्टर डोज, यह किसे लगेगा, क्या है नियम, यहां पढ़िए पूरी गाइडलाइन (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया। सरकार से लोगों ने मुआवजे की मांग की। पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे बाद चक्का जाम खत्म करवाया। परिवार को 25- 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है। हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बरभांठा गांव निवासी नीरज चौहान (15) पुत्र याद राम चौहान और लोकेश बरेठ (15) पुत्र द्वारिका प्रसाद बरेठ छपोरा के सेकेंडरी स्कूल में 10वीं क्लास के छात्र थे। दोनों वैक्सीन लगवाने के लिए बाइक से छपोरा के वैक्सीनेशन सेंटर जा रहे थे। डभरा-छपोरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर 30 मीटर दूर तक घिसटते चले गए। लिंक क्लिक कर पढ़े – छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा इस घटना में दोनों छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई। जबकि एक बच्चे का पैर टूट गया। हादसे में दोनों छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी स्थिति संभालने के लिए पहुंची। परिजन ने बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun