मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, तीन की मौत, 17 अधिक लोग घायल
बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलांगना बॉर्डर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें तीन हालत गंभीर बताई जा रही है।
लिंक क्लिक कर पढ़े – देश में 10 जनवरी से बूस्टर डोज, यह किसे लगेगा, क्या है नियम, यहां पढ़िए पूरी गाइडलाइन
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
घायल ग्रामीणों को तेलंगाना के एटूलनगम अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल करीब 17 ग्रामीणों को वारंगल के अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर पलायन कर तेलंगाना के वारंगल जिले में मिर्ची तोड़ने जा रहे थे। मामला पेरूर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के Dvgmej, बीजापुर जिले के पापनपाल, मिड़ते समेत अन्य अंदरूनी गांव के 23 से ज्यादा ग्रामीण पिकअप से तेलंगाना जाने के लिए शुक्रवार की रात निकले थे। इस बीच पेरूर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क में ही पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार कई ग्रामीण काफी दूर तक गिर गए तो कई पिकअप के नीचे ही दब गए थे।
हादसे में एक महिला लक्ष्मी तेलम की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी आसपास के गांव के ग्रामीणों को मिली तो लोग घटनास्थल पहुंचने लगे। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और महिला मांडी तेलम ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन भी वारंगल पहुंच गए हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण और बीजापुर जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया ने मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट जारी, आज 1615 नए मरीज मिले, जाने अपने जिले की स्थिति…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnarounworkers pickup overturned, Three death, bijapur News,Cg News,