मंत्रालय में आम लोगों का प्रवेश बंद, कर्मचारियों की मौजूदगी रहेगी इतनी, आदेश जारी
रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को देखते समान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय और विभागाध्यक्ष भवन में आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति भी एक तिहाई कर दी है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा।
इसके लिए विभागों द्वारा रोस्टर बनाते हुए डियूटी लगायी जाएगी। कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा फेस मास्क अनिवार्य रूप उपयोग किए जाएंगे।
वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी को सार्वजनिक बसों के स्थान पर निजी अथवा विभागीय वहनों के उपयोग को प्राथमिकता देने कहा गया है।
