शिक्षक की बेटी प्रेमी के साथ गिरफ्तार, लाखों रुपए आनलाइन की चोरी, ऐसे बनाया शिकार
रायगढ़। शिक्षक की बेटी अपने प्रेमी के साथ मिलकर कई को चूना लगाया है। पुलिस ने दोनों को दबोचा है। पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। वारदात के पहले यूट्यूब से बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठे का क्लोन बनाना सीखा। फिर इसके बाद प्रेमी जोड़ें ने कई के खाते से रकम उड़ाई। पुलिस ने अब इन प्रेमी जोड़ें को गिरफ्तार क़र लिया है।
लिंक क्लिक कर पढ़े- कोरोना पर सख्ती : कलेक्टर जिले में लगा सकेंगे लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना में कई लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थीं कि कियोस्क सेंटर में रूपये निकालने जाने के दौरान दो युवक युवतियों ने उन्हें श्रमिक कार्ड बनवाने का फायदा बता क़र झांसे में लिया। और श्रमिक कार्ड बनवाने के नाम पर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठे का निशान भी ले लिया।
इसके कुछ दिनों बाद ही उनके खातों से रकम निकल गई। दोमनिका कुजुर के खाते से बीस हजार, रत्ना डनसेना के खाते से एक लाख उन्नीस हजार, अंजली किसान के खाते से एक लाख 44 हजार के लगभग रकम निकलने की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज क़र आरोपियों की पता तलाश शुरू की।
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि उक्त हुलिए के युवक-युवती केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास देखे गए हैं। पुलिस ने दबिश देक़र उक्त युवक युवती को हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध स्वीकार क़र लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम पुष्पेंद्र कुमार महंत पिता योगेंद्र कुमार महंत (24) निवासी सेमरा थाना डभरा जिला जांजगीर चाम्पा व युवक्ति भारती महिलांगे पिता विष्णु महिलांगे (20) निवासी ग्राम जवानी थाना डभरा जिला जांजगीर चाम्पा बताए।
दोनों एक दूसरे को दो साल से जानते हैं और पसंद करते हैं। युवक के पिता ट्रेलर चालक हैं। वहीं युवती के पिता शिक्षक हैं। दोनों ने यूट्यब से बायो मीट्रिक मशीन में ग्लू औऱ मोम के सहारे फिंगर प्रिंट लेने औऱ उसके गलत इस्तेमाल का तरीका सीखा था।
आरोपियों के द्वारा चक्रधर नगर के गोवर्धनपुर में एक सप्ताह तक कैम्प क़र के लोगों के दस्तावेज व फिंगर प्रिंट इकट्ठे क़र ठगी की गई थी। आरोपियों के कब्जे से एक लाख 66 हजार नगदी, लैपटॉप, मोबाईल, पैन कार्ड जब्ती की गई है। पकड़ी गई युवती के पिता शिक्षक है।
लिंक क्लिक कर पढ़े – छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun