पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की परीक्षा हो आनलाइन, कालेज करें बंद, छात्रों ने कुलपति से की मांग
रायपुर। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इस वजह से स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। स्कूलों के बंद होने के बाद अब कालेज को बंद करने की मांग उठने लगी है। छात्र लगातार मांग कर रहे है कि कॉलेजों को भी जल्द से जल्द बंद कर दिया जाए क्योंकि रोजाना हजारों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं।
लिंक क्लिक कर पढ़े- कोरोना पर सख्ती : कलेक्टर जिले में लगा सकेंगे लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
एनएसयूआई ने आज छात्रों की मांग रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति के पास रखी।
बता दें कि रविशंकर यूनिवर्सिटी में इसी माह से सेमेस्टर की परीक्षाएं होने वाली है। ऐसे में छात्र संगठन मांग कर रहे हैं कि यह परीक्षाएं ऑनलाइन ही करवाई जाएं।
सेमेस्टर परीक्षाओं के अलावा जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक होने वाली सभी परीक्षाओं को ऑनलाइन पैटर्न पर ही करवाया जाए। इसके अलावा क्लासेस ऑनलाइन ही संचालित की जाए छात्रों को कॉलेज ना बुलाया जाए।
लिंक क्लिक कर पढ़े – छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun