चोर गिरोह का पर्दाफाश, खरीददार के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 77 लाख के जेवरात जब्त

चोर गिरोह का पर्दाफाश, खरीददार के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 77 लाख के जेवरात जब्त दुर्ग। चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने सूने मकानों में डाका डालने वाले तीन चोर और सामान खरीदी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 77 लाख के जेवरात भी जब्त किये गए हैं। लिंक क्लिक कर पढ़े-  कोरोना पर सख्ती : कलेक्टर जिले में लगा सकेंगे लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  रिसाली अवधपुरी में रहने वाले गौतम भट्टाचार्य के घर से दिसम्बर को टाला तोड़कर अलमारी से सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बद्री मीणा ने एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए थे।  पुलिस ने क्राइम टीम की मदद से घटना स्थल में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। इस बीच कुछ संदेहियों की पहचान हुई। पुलिस ने इन संदेहियों की तस्दीक कर श्याम नगर रिसाली किराए के मकान से अनवर खान, सागर सेन, द्वारिका दास को हिरासत में लिया गया।  कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने रेकी कर 41 चोरी की वारदाते करने की बात कबूल कर ली। आरोपी पिछले चार सालों से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। पकड़ में आये आरोपियों में अनवर 1993 में राजनांदगांव में हत्या के मामले में रायपुर जेल में सजा काट चुका है। 

ऐसे करते थे रेकी

गिरोह साइकिल से रेकी करने निकलते थे। सूने घर में ताला लटके रहने, धूल से घर में दाखिल होने का निर्णय लेते थे। वहीं किसी घर में तीन चार दिन तक न्यू पेपर पड़े होने पर घर में धावा बोलते थे। 

जेल में बनाई योजना

 आरोपी जेल में रहने के दौरान ही बलात्कार की सजा काट रहे गुड्डू सोनी से हुई थी। जेल से छूटने के बाद दोनों ने चोरी कर माल खपाने की योजना बनाई थी। अनवर अपने साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देता था और गुड्डू सोनी और उसका भाई राजू सोनी, जितेंद्र पवार बेचा करता था। फिलहाल सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी के जेवरात भी जब्त किए गए है।