बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग ने कहा- गरज चमक के साथ होगी ओलावृष्टि

बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग ने कहा- गरज चमक के साथ होगी ओलावृष्टि रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल 11 जनवरी को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लिंक क्लिक कर पढ़े-  कोरोना पर सख्ती : कलेक्टर जिले में लगा सकेंगे लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया है कि ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर हरियाणा के ऊपर में स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी-कर्नाटक से उत्तर मध्य- महाराष्ट्र 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। हरियाणा से लेकर दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक द्रोणिका के मौजूदगी के कारण प्रदेश के मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना है, जबकि उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से लेकर उत्तर मध्य महाराष्ट्र में तक द्रोणिका की मौजूदगी के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी भाग में भी खराब मौसम की चपेट में रहने की संभावना है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभावित है। प्रदेश के उत्तरी भाग में विंड कॉन्फ्लूएंस जोन बनने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में अभी फिलहाल अगले 3 दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के उत्तरी भाग (सरगुजा संभाग) में मौसम में आंशिक सुधार होने की संभावना है, लेकिन आंशिक रूप से बादल बने रहने तथा एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बना हुआ रहेगा।  लिंक क्लिक कर पढ़े – छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun