छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में सुबह से हुई हल्की बारिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर में सुबह तेज बारिश हुई है। कई जिलों में भी रूक-रूक कर बारिश हो रही है। आसमान में अभी काले बादल छाए हुए हैं।
लिंक क्लिक कर पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट, 4120 नए कोरोना मरीज मिले, इतने लोगों की गई जान, देखिए जिलेवार आंकड़े…
विशेषज्ञों का कहना है, मौसम का मिजाज अभी सुधरता नजर नहीं आ रहा है। दो दिशा से आने वाली ऊपरी हवा का मिलन रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग के ऊपर हो रहा है। इसकी वजह से हल्की से मध्यम वर्षा का दौर अगले चार-पांच दिन रहने की संभावना है।
लिंक क्लिक कर पढ़े- कोरोना पर सख्ती : कलेक्टर जिले में लगा सकेंगे लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार की रात से प्रदेश का मौसम बिगड़ गया है। आधी रात के बाद शुरू हुई हल्की बारिश का दौर सोमवार को दिनभर चलता रहा। मौसम बदलने और तापमान में भारी गिरावट के बाद लोगों की कंपकपी छूटने लगी है। रायपुर के ऊपर के विंड कांफ्रेंस जोन बनने का अनुमान है।