भारत में कोरोना : 1.68 लाख नए मरीज मिले, 277 की मौत, जानें कुल सक्रिय मरीज...
भारत में कोरोना : 1.68 लाख नए मरीज मिले, 277 की मौत, जानें कुल सक्रिय मरीज...
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए मरीज मिले हैं। लेकिन सोमवार की तुलना में 6.5 प्रतिशत कम केस आए हैं, जो थोड़ी राहत की बात है। सोमवार को देश में कोरोना के 1.79 लाख केस सामने आए थे। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 3,58,75,790 केस सामने आ चुके हैं। देश में ओमिक्रोन के केस बढ़कर 4,461 हो गए हैं।
लिंक क्लिक कर पढ़े- कोरोना पर सख्ती : कलेक्टर जिले में लगा सकेंगे लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
भारत में सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पिछले 24 घंटे में 33,470 केस सामने आए हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 19,286 केस, दिल्ली में 19,166 , तमिलनाडु में 13,990 में, कर्नाटक में 11,698 केस सामने आए हैं।
एक दिन में 277 की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कुल केसों में 58.08% नए केस इन्हीं 5 राज्यों से मिले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में अकेले 19.92% केस मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 277 लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना महामारी से भारत में 4,84,213 जान गंवा चुके हैं।
पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे ज्यादा मौतें 166 केरल में हुईं। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना से 17 लोगों की जान गई। देश में रविवार को 69,959 मरीज ठीक हुए। अब तक 3,45,70,131 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
देश में सक्रिय केस 8,21,446 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 97,827 मामलों का इजाफा हुआ है। वहीं वैक्सीन की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में 92,07,700 डोज लगाई गईं। अब तक देश में 152 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।
लिंक क्लिक कर पढ़े –
छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun