मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
मुंबई। मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इस रिपोर्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आईसीयू में इलाज चल रहा है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
लिंक क्लिक कर पढ़े- कोरोना पर सख्ती : कलेक्टर जिले में लगा सकेंगे लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
कैंडी अस्पताल में इलाज
मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फैंस कर रहे दुआ
लता मंगेशकर के लिए सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं। बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
मुंबई के कोरोना संक्रमण में तेजी
देशभर में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,68,063 नए मामले आए हैं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस देश में 4,461 केस हैं।
लिंक क्लिक कर पढ़े – छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun