कप्तान कोहली की वापसी, इस खिलाड़ी को किया बाहर, सलामी बल्लेबाज राहुल सस्ते में आउट स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार से टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। केपटाउन में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। एक समय इंडिया बिना विकेट खोए 36 रन बना लिये थे। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी की। लेकिन कुछ देर बाद केएल राहुल 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इस मैच से कप्तान कोहली की वापसी हुई है। वे पिछला मैच नहीं खेल पाये थे। कोहली की वापसी के बाद हनुमा विहारी को अराम दिया गया है। वहीं मोहम्मद सिराज चोट की वजह से प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। ऐसे में उनकी जगह उमेश यादव को मौका मिला है, पहले उम्मीद लग रही थी कि ईशांत शर्मा को जगह मिल सकती है। बता दें कि पहले टेस्ट मैच में भारत ने मेजबान टीम को 113 रनों से मात दी थी। वहीं, वांडरर्स टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। ऐसे में यह तीसरा मुकाबला सीरीज के लिहाज से काफी निर्णायक हो गया है। इस मुकाबले में केएल राहुल, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और बुमराह जैसे खिलाड़ियों से भारतीय फैंस अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। भारत की प्लेइंग-11 मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 डीन एल्गर, एडन मर्करम, कीगन पीटरसन, रासी वेन डेर दुसेन, तेम्बा बावुमा, काइल वर्नेन, मार्को जेन्सन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, दुआने ओलिवर, लुंगी नगीदी।