आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर में बदलाव, चीनी कंपनी वीवो बाहर, टाटा को मौका...

आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर में बदलाव, चीनी कंपनी वीवो बाहर, टाटा को मौका... स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर बदल गया है। चाइना मोबाइल कंपनी वीवो ने लीग के स्पॉन्सरशिप से अपना नाम वापस ले लिया है। अब  टाटा ग्रुप टाइटल स्पॉन्सर बन गया है। आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने भी इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि, टाटा ग्रुप आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर के रूप में आ रहा है। लिंक क्लिक कर पढ़े-  कोरोना पर सख्ती : कलेक्टर जिले में लगा सकेंगे लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) नया सीजन में कहलाएगा टाटा आईपीएल आईपीएल 2022 को टाटा आईपीएल के नाम से जाना जाएगा। ब्रिजेश पटेल ने कहा कि वीवो ने अधिकारों के हस्तांतरण का अनुरोध किया था, जिसे गवर्निंग काउंसिल ने पारित कर दिया। इन अधिकारों का हस्तांतरण से भी बीसीसीआई को 440 करोड़ रुपये की ही आमदनी होगी। वीवो का 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट बचा था मोबाइल कंपनी वीवो के पास अभी भी दो साल की स्पॉन्सरशिप बची हुई थी। अब हस्तांतरण के बाद टाटा इतने समय (दो साल) तक आईपीएल को स्पॉन्सर करेगा। वीवो ने 2018 में आईपीएल के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप 440 करोड़ प्रति वर्ष में खरीदी थी। भारत-चीन सीमा गतिरोध के कारण आईपीएल 2020 सीजन में यह सौदा स्थगित कर दिया गया था। वीवो ने 5 साल के लिए खरीदा था अधिकार वीवो ने 2018 से 2022 तक यानी 5 साल के लिए आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार 2,190 करोड़ रुपए में खरीदा था। प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांड ने 2020 में स्पॉन्सरशिप अधिकार को भारत-चीन गतिरोध के कारण ड्रीम-11 के हाथों गंवाने के बाद आईपीएल 2021 में वापसी की और टाइटल स्पॉन्सर किया। हालांकि, अब कंपनी ने फिर से बाहर निकलने का फैसला किया है। वीवो ने हस्तांतरित किए स्पॉन्सरशिप अधिकार वीवो ब्रांड ने अब टाटा को आईपीएल के अधिकार हस्तांतरित कर दिए हैं। अब आईपीएल को टाटा आईपीएल कहा जाएगा। गेमिंग कंपनी ड्रीम-11 आईपीएल- 2020 संस्करण के लिए आईपीएल टाइटल प्रायोजक रहा था। उसने 222 करोड़ रुपये में स्पॉन्सरशिप के अधिकार जीते थे। आईपीएल 2020 कोरोना के चलते यूएई में खेला गया था। आईपीएल  में अब 10 टीमें खेलेंगी आईपीएल 2022 में 8 की जगह 10 टीमें खेलती दिखाई पड़ेंगी। अहमदाबाद और लखनऊ दो नई फ्रेंचाइजी हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपए और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपए में खरीदा था। लिंक क्लिक कर पढ़े –मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun