घर से काम करेंगे सरकारी कर्मचारी, आदेश जारी

घर से काम करेंगे सरकारी कर्मचारी, आदेश जारी रायपुर। कोरोना कहर के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मंत्रालय के सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ़्रॉम होम के आदेश जारी किए हैं। सभी सचिव और विभागाध्यक्ष वर्क फ़्रॉम होम याने घर से काम कर सकेंगे। लिंक क्लिक कर पढ़े-  कोरोना पर सख्ती : कलेक्टर जिले में लगा सकेंगे लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  जिन कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं है वे वर्क फ़्रॉम होम करेंगे। जिन्हें कोविड से संबंधित ऐसी कोई परेशानी हो जिस वजह से वे काम पर आने में असमर्थ हों वे भी वर्क फ़्रॉम होम कर सकेंगे। पढ़िए आदेश की कॉपी-  

आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध

सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय और विभागाध्यक्ष भवन में आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति भी एक तिहाई कर दी है। लिंक क्लिक कर पढ़े- आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर में बदलाव, चीनी कंपनी वीवो बाहर, टाटा को मौका छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा।  इसके लिए विभागों द्वारा रोस्टर बनाते हुए डियूटी लगायी जाएगी। कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा फेस मास्क अनिवार्य रूप उपयोग किए जाएंगे। लिंक क्लिक कर पढ़े –मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun