आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर टाटा ग्रुप ने खरीदा।
मोबाइल कंपनी वीवो के पास थी IPL की स्पॉन्सरशिप, लेकिन उन्होंने नाम वापस ले लिया।
आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने इसकी पुष्टि की है।
IPL-2022 टाटा आईपीएल के नाम से जाना जाएगा।
ब्रिजेश पटेल ने कहा, वीवो ने अधिकारों के हस्तांतरण का अनुरोध किया था।
अधिकारों के हस्तांतरण से बीसीसीआई को 440 करोड़ रुपए की आमदनी होगी।
वीवो ने 5 साल (2018-22 तक) के लिए 2,190 करोड़ रुपए में अधिकार खरीदा था।
वीवो ने आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप 440 करोड़ प्रति वर्ष में खरीदी थी।
2020 में भारत-चीन गतिरोध से ड्रीम-11 को स्पॉन्सरशिप अधिकार मिला था।
अनुबंध के मुताबिक वीवो का 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट बचा था। जो खत्म हो गया।
अब टाटा 2 साल आईपीएल को स्पॉन्सर करेगा। इस साल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
इस सीजन आईपीएल में आएगा डबल मजा, अहमदाबाद और लखनऊ दो नई फ्रेंचाइजी हैं।