छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन के 4 नए मरीज मिले, 2 लोग विदेश से लौटे थे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। जिससे लोग दहशत में है। इस बार प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से डरे हुए हैं। राजधानी रायपुर में 4 नए ओमिक्रोन मरीजों की पुष्टि की गई। इससे पहले बिलासपुर में एक मरीज की पुष्टि हुई थी।
नए वेरिएंट से संक्रमित दो लोग संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटे थे, वहीं दो लोग यहीं के हैं, जो इसकी चपेट में आए हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओमिक्रोन बिना विदेश यात्रा के बगैर भी अपनी चपेट में ले रहा है।
लिंक क्लिक कर पढ़े- कोरोना पर सख्ती : कलेक्टर जिले में लगा सकेंगे लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
इस मामले में छत्तीसगढ़ के महामारी नियंत्रण विभाग के निदेशक ने कहा कि जिन लोगों के नमूने हमने जीनोम अनुक्रमण के लिए भुवनेश्वर, ओडिशा भेजे थे, उनमें से 4 की रिपोर्ट आई है। वे ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। सभी रायपुर के रहने वाले हैं। इनमें से दो की ट्रेवल हिस्ट्री है। वे यूएई-दुबई से लौटे थे। यहां जांच की गई तो वे पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए थे।
लिंक क्लिक कर पढ़े –मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun