IND vs SA : तीसरे टेस्ट में कप्तान कोहली लौटे लय पर, लेकिन टीम सस्ते में आल आउट
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के अच्छी खबर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में विराट कोहली लय में लौटे है। शानदार 79 की पारी खेली। लेकिन इस अच्छी पारी के बाद भी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। टीम पहली पारी में मंगलवार को 223 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। कप्तान कोहली ने अर्धशतक जमाया। लेकिन उन्हें टीम के अन्य खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला। इस कारण वे शतक पूरा नहीं कर सके। वे इंटरनेशनल करियर में नवंबर 2019 के बाद से शतक नहीं लगा सके हैं। लेकिन कोहली ने 2022 की अपनी पहली पारी में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
कागिसो रबाडा ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। ऐसे में यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा भी कर लेगी।
विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। तेज गेंदबाज रबाडा और डुआने ओलिवर की जोड़ी ने पहले घंटे में मयंक अग्रवाल (15 रन) और केएल राहुल (12 रन) को आउट किया। अपना 50वां टेस्ट खेल रहे रबाडा ने लगातार ऑफ स्टंप को निशाना बनाया, जबकि ओलिवर ने अच्छे उछाल की पिच पर तेज तर्रार गेंदबाजी की। फॉर्म में चल रहे राहुल पिछले कुछ समय से गेंद छोड़ने के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्होंने ऑफ स्टंप के ऊपर जाती गेंद पर बल्ला छुआ दिया और गेंद उनके बल्ले का किनारा चूमते हुए विकेटकीपर के हाथों में समा गई।
पुजारा के साथ साझेदारी की
चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और विराट कोहली के अर्धशतकीय साझेदारी की। पुजारा को मार्को येनसन ने आउट किया। रहाणे एक बार फिर फेल रहे। उन्होंने 9 रन बनाए और रबाडा का शिकार बने। ऋषभ पंत ने 27 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और कोहली के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संभालने की कोशिश की। टीम का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 167 रन था। टीम ने अंतिम 6 विकेट 56 रन पर गंवा दिए।
साउथ अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा के अलावा मार्को येनसन को 3 विकेट मिला। शार्दुल ठाकुर ने रबाडा की गेंद पर छक्का जरूर लगाया, लेकिन वे सिर्फ 12 रन बना सके। टीम 77.3 ओवर में 223 रन पर आउट हो गई।
लिंक क्लिक कर पढ़े –मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun