छत्तीसगढ़ में बारिश से ठंड बढ़ी, मौसम वैज्ञानिक ने आज भी दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में बारिश से ठंड बढ़ी, मौसम वैज्ञानिक ने आज भी दी चेतावनी रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। जिसके चलते इन दिनों ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण कोहरे का प्रभाव भी काफी बढ़ गया है। विशेषकर आउटर क्षेत्रों में तो और भी ज्यादा कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा और हल्की बारिश के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को रुक रुक कर बारिश हुई। बारिश की वजह से मौसम में भी ठंडकता और ज्यादा बढ़ गई। प्रदेशभर में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर के साथ ही सभी क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। केशकाल में 5 सेमी, मानपुर-भैयाथान-महासमुंद में 4 सेमी, पखांजुर-दुर्गकोंदल-धमतरी में 3 सेमी सहित बहुत से क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश का मौसम इस प्रकार ही रहेगा। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। यह सिस्टम बन रहा रायपुर के मौसम वैज्ञानिनक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर हरियाणा में स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। साथ ही एक द्रोणिका उत्तर कोंकण से झारखंड तक 1.5किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही बुधवार 12 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। लिंक क्लिक कर पढ़े –मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun