स्कूल बंद करने और 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर मंत्री साय ने दिया बयान, जानिए क्या कहा
रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 5151 नए मिले हैं। वहीं इस हालात में स्कूल और 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तब जो स्थिति होगी, उसके अनुसार निर्णय लिए जाएंगे, अभी मार्च में समय। यदि कोरोना पीक में होगा तब पिछले साल जैसे ही परीक्षा व्यवस्था हो सकती हैं। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक साथ सभी स्कूल बंद नहीं होंगे। बच्चों की पढ़ाई भी जरूरी है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट
छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई तो विद्यार्थी, टीचर, कर्मचारी समेत 2 दर्जन से भी ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन से लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। इतनी बड़ी तादाद में कोरोना विस्फोट होने के बाद भी सिर्फ 3 दिन के लिए स्कूल संचालन को बन्द रखने का फैसला किया गया है! हालांकि, कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से विद्यालय का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। अगले 3 दिनों के लिए कक्षाएं बंद कर दी गई हैं।
लिंक क्लिक कर पढ़े –मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun