विश्व बैंक (IBRD) ने भारत के जीडीपी ग्रोथ को 8.3 फ़ीसदी बरकरार रखा हैं।
एनएसओ ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2021-22 के लिए 9.5 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया था।
2020-21 में लॉकडाउन की वजह से भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट में 7.3 फीसदी की गिरावट आई थी।
विश्व बैंक ने बताया कि साल 2021 में ग्लोबल ग्रोथ रेट 5.5 फीसदी रही है।
साल 2022 में यह 4.1 फीसदी रह सकती है। साल 2023 में यह और घटकर 3.2 फीसदी पर आ सकती है।
जीडीपी किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।