शराब दुकानें रहेगी बंद, मंत्रालय से कलेक्टर्स को आदेश, जानिए वजह

शराब दुकानें रहेगी बंद, मंत्रालय से कलेक्टर्स को आदेश, जानिए वजह रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम-उप चुनाव 20 जनवरी 2022 को मतदान होगा। इस तारीख से 2 दिन पहले मतदान तिथि तक शराब दुकान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से इस आशय का पत्र वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टर्स को जारी कर दिए गए हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 ग में निहित प्रावधान के अनुसार मतदान क्षेत्र में किसी निर्वाचन के लिए मतदान समाप्त होने के नियत समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान उस मतदान क्षेत्र के भीतर किसी होटल, भोजनालय, पाठशाला दुकान में अथवा किसी अन्य लोक या प्राइवेट स्थानों में कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जाएगा, न दिया जाएगा और न वितरित किया जाएगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में मंदिरा की कोई भी दुकान, होटल, रेस्टॉरेन्ट, क्लब आदि एवं मंदिरा बेचने-परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान, व्यक्ति, चाहे वह जो भी हो, को मंदिरा बेचने व परोसने की अनुमति न दी जाए। गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टारेन्टों, स्टार होटलो आदि और किसी के भी द्वारा चलाए जाने वाले होटलों को भी घोषित शुष्क दिवस में मंदिरा बेचने व परोसने की अनुमति न दी जाए। उक्त अवधि के दौरान मंदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मंदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाई जाए और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही की जाए। लिंक क्लिक कर पढ़े –मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ मेें बारिश इतने दिनों तक होगी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun