छत्तीसगढ़ के न्यूज एंकर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया

छत्तीसगढ़ के न्यूज एंकर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया दुर्ग। एक न्यूज एंकर की सड़क हादसे दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार टैंक ने रौंद दिया। जिसस मौके पर उसकी जान चली गई। मृतका एक निजी न्यूज पोर्टल में एंकर थी। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जानकारी के अनुसार, महिमा शर्मा बुधवार शाम अपने ऑफिस से भैया-भाभी के घर जा रहीं थी। इस दौरान शाम साढ़े 5 बजे के बीच छावनी थाना क्षेत्र के हाइवे कैंटीन के पास तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में महिमा की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, महिमा शर्मा मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली थीं। वे रायपुर में रहकर न्यूज पोर्टल में जॉब कर रही थी। आज शाम तबीयत ठीक नहीं होने के चलते अपने भैया भाभी के घर भिलाई जाने के लिए निकली थी। इस दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच में जुट गई है। छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun