स्कूल में 5 शिक्षक समेत 23 छात्र कोरोना संक्रमित, अन्य बच्चों की भी जांच

स्कूल में 5 शिक्षक समेत 23 छात्र कोरोना संक्रमित, अन्य बच्चों की भी जांच मुंगेली। जिले में कोरोना संक्रमण में तेजी आई है। बुधवार को 5 शिक्षक समेत 24 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस रिपोर्ट के बाद स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और स्कूल में अन्य बच्चों की भी जांच की। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) मुंगेली के नवोदय आवासीय स्कूल में कुछ बच्चों में हल्की सर्दी और खांसी की शिकायत थी, जिसके बाद बच्चों और शिक्षकों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। टेस्ट में 19 छात्र और 5 शिक्षक पॉजिटिव आए। वहीं मंगलवार को दंतेवाड़ा में भी 7 बच्चे पॉजिटिव पाये गए थे, जिसके बाद जिला प्रशासन ने 1 से 5वीं तक के स्कूल और वहां संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 5151 केस सामने आए थे। साथ ही चार लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई थी। रायपुर में 1454, दुर्ग 950, रायगढ़ 596,कोरबा 443 और बिलासपुर में 393 मरीज मिले थे। छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun