छत्तीसगढ़ में ठंड और बारिश से लोग परेशान, इस दिन मौसम होगा सामान्य

छत्तीसगढ़ में ठंड और बारिश से लोग परेशान, इस दिन मौसम होगा सामान्य रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बारिश होने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। लोगों का ये सवाल है कि आखिर ठंड कब कम होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार 15 जनवरी से मौसम सामान्य होगा। गुरुवार 13 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ ओला गिरने और आकाशीय बिजली गिरने के भी संकेत है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को बादल छाए रहे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। हल्की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट आई है,इससे ठंड में और बढ़ोतरी हो गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी गर्म हवा का आना लगातार जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक है। इसके प्रभाव से ही गुरुवार 13 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है। शनिवार 15 जनवरी से प्रदेश के मौसम में सुधार संभावित है।  कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरी बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा में जमकर ओलावृष्टि हुई। इसी प्रकार बलरामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने कुछ गांवों में ओलावृष्टि से फसल को भी काफी नुकसान हुआ। इनमें प्रमुख गावों में भैसमुंडा, कृष्णनगर, सागरपुर, जरहाडीह, रामनगर, बेनूर, पुटसुरा आदि। इसी प्रकार बीजापुर जिले में बेमौसम बारिश से आकाशीय बिजली गिरने से 12 मवेशियों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में कोरोना : नए मरीजों की संख्या फिर बढ़ी, 4 की मौत, जानिए कुल सक्रिय केस छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun