IND vs SA : कोहली-पुजारा मैदान पर, साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर की वापसी

IND vs SA : कोहली-पुजारा मैदान पर, साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर की वापसी स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया आखिरी टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में है। दूसरा मैच हारने के बाद शानदार वापसी की है। लेकिन साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर अच्छी वापसी की है। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन  कुल 11 विकेट गिरे। पहले दिन भी 11 विकेट गिरे थे। दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के 57 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 70 रन हो गई है और 8 विकेट शेष हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में सिर्फ 210 रन बना सकी। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके। भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। आज कोहली दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। टीम इंडिया दूसरी पारी में  भी अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर कागिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल (KL Rahul) भी चलते बने। वे 10 रन बनाकर मार्को येनसन की गेंद पर आउट हुए। कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 14 रन और चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों अब तक 33 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। कोहली ने पहली पारी में भी 79 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली थी। पुजारा ने भी 43 रन बनाए थे। ऐसे में एक बार फिर इन दोनों से ही उम्मीद होगी।

बुमराह ने झटके 5 विकेट

साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन बुधवार को पहली पारी में एक विकेट पर 17 रन से आगे खेलना शुरू किया। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तेज गेंदबाज के दम पर भारत ने अच्छी वापसी की। टीम 76.3 ओवर में 210 रन पर आउट हो गई। कीगन पीटरसन ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। इसके अलावा टेंबा बावुमा ने 28 और नाइटवॉचमैच केशव महाराज ने 25 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 159 रन था। टीम ने अंतिम 6 विकेट 51 रन पर गंवा दिए। बुमराह ने 42 रन देकर 5 विकेट लिए। उमेश यादव और मोहम्मद शमी दोनों ने 2-2 विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर को भी एक विकेट मिला। इससे पहले भारत ने पहला टेस्ट जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट जीता था। छत्तीसगढ़ में कोरोना : नए मरीजों की संख्या फिर बढ़ी, 4 की मौत, जानिए कुल सक्रिय केस छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun