पहली से 8वीं तक की कक्षाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

पहली से 8वीं तक की कक्षाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना का असर दिखने लगा है। बलौदाबाजार-भाटापारा मे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पहली से 8वी तक की कक्षाएं बंद रहेगी। बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, जिले में 6 दिनों (13 से 18 जनवरी) के लिए स्कूल बंद रहेगी। मुंगेली विकासखंड में भी पुराना के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल बंद करने का आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। जिले में 1 हफ्ते स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन के माध्यम से की जाएगी। जिले के लोरमी और पथरिया विकासखंड की स्कूल खुले रहेंगे (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

छत्तीसगढ़ में 5476 मरीज मिले

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बुधवार को 5476 नए कोरोना मरीज मिले। संक्रमण से 4 लोगों की मौत हुई। रायपुर में 1785 मरीज, दुर्ग 800, बिलासपुर में 418,  कोरबा 403 मरीज मिले। वहीं राजनांदगांव 214, बालोद 31, बेमेतरा 22, कबीरधाम 27, धमतरी 46, बलौदाबाजार 71, महासमुंद 16, गरियाबंद 19, बिलासपुर 418, रायगढ़ 348, जांजगीर-चांपा 321,  मुंगेली 31, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 33. सरगुजा 231, कोरिया 65, सूरजपुर 70 बलरामपुर 49, जशपुर 279, बस्तर 49, कोंडागांव 17, दंतेवाड़ा 51, सुकमा 20, कांकेर 27, नारायणपुर 20, बीजापुर 23, अन्य राज्य के निवासी से 0 पॉजिटिव केस पाये गए। प्रदेश में अभी 27425 सक्रिय मरीज है।

देखिए आदेश की कॉपी-

  छत्तीसगढ़ में कोरोना : नए मरीजों की संख्या फिर बढ़ी, 4 की मौत, जानिए कुल सक्रिय केस छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun