छत्तीसगढ़ : भाजपा सांसद और विधायक कोरोना पॉजिटिव, विधायक ने ली थी बूस्टर डोज
रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर में भाजपा सांसद रामविचार नेताम और वैशाली नगर विधायक जितेंद्र सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों नेता क्वारंटीन हो गए हैं। संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
कई दिनों से सर्दी, खांसी और कोरोना के लक्षण मिलने पर राज्यसभा रामविचार नेताम ने RTPCR कोरोना टेस्ट कराया था। जिसके बाद उनकी कोरोना रिर्पोट पॉज़िटिव आई है। रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद से नेताम होम क्वारन्टीन हो गए है। और अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।
लिंक क्लिक कर पढ़े- पहली से 8वीं तक की कक्षाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बता दे कि दुर्ग जिला प्रदेश में रायपुर के बाद दूसरा बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। 1 जनवरी को दुर्ग जिले में 24 कोरोना वायरस मिले थे। इसके बाद से लगातार संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है। 2 जनवरी को 33, 3 जनवरी को 29 और 4 जनवरी को 90 नए मरीज मिले थे। इसके बाद 5 जनवरी को अचानक आंकड़े 196 तक पहुंच गए। 6 जनवरी को आकड़ा 293 पहुंच गया। 8 जनवरी 463 केस मिले। 11 जनवरी को यह आंकड़ा 922 और 12 जनवरी को 8:00 से संक्रमित पाए गए।
बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 5,476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। और वहीं 1,933 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग , रायगढ़ , राजधानी रायपुर, कोरबा , जांजगीर चाम्पा, जशपुर और बिलासपुर से है।
IND vs SA : कोहली-पुजारा मैदान पर, साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर की वापसी
छत्तीसगढ़ में कोरोना : नए मरीजों की संख्या फिर बढ़ी, 4 की मौत, जानिए कुल सक्रिय केस
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun