कॉलेजों में होगी आनलाइन परीक्षाएं, पढ़े उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश

कॉलेजों में होगी आनलाइन परीक्षाएं, पढ़े उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते स्कूल-कॉलेजों को लेकर लोगों में डर है। कॉलेज बंद करने की मांग की जा रही थी। अब इस प्रकार सरकार ने फैसला किया है।   कोविड-19 की महामारी के संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय, निजी विश्वविद्यालयों एवं शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्यापन एवं अध्ययन तथा परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

कॉलेजों में आनलाइन परीक्षाएं

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2021-22 के सेमेस्टर पद्धति वाले सभी पाठ्यक्रमों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आनलाइन, ब्लैन्डेड मोड (मिश्रित) में आयोजित की जाए। विश्वविद्यालयों द्वारा इस संबंध में उनकी कार्य परिषद के अनुमोदन से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

आनलाइन पढ़ाई होगी

जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए समस्त कक्षाओं का संचालन आनलाइन पद्धति से सुनिश्चित किया जाए। शैक्षणिक-अशैक्षणिक अमले को एक-तिहाई रोस्टर पद्धति से उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया जाए। रोस्टर ड्यूटी वाले दिवसों पर शैक्षणिक अमले द्वारा शिक्षण कार्य महाविद्यालय से, एवं शेष दिवसों में निवास से ही ऑनलाईन अध्यापन कार्य महाविद्यालय के समय-सारिणी अनुसार नियत समय पर लिया जाये।

वार्षिक परीक्षा का क्या होगा?

उच्च शिक्षा विभाग ने केवल सेमेस्टर परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किए है। लेकिन वार्षिक परीक्षा को लेकर कोई नहीं निर्देश दिए हैं। जिससे छात्रों में संशय की स्थिति है। विभाग को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अब आगे देखने वाली बात है कि उच्च शिक्षा विभाग इस पर क्या निर्णय लेते हैं।  

जारी निर्देश की कॉपी-

छत्तीसगढ़ में कोरोना : नए मरीजों की संख्या फिर बढ़ी, 4 की मौत, जानिए कुल सक्रिय केस छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun